गिरडीह, मार्च 15 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खटोरी पंचायत के दुधनिया गांव में शनिवार देर शाम एक आदिवासी परिवार के घर सह दुकान में अचानक आग लग जाने से करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की इस घटना में घर का सारा सामान, दुकान की सामग्री और महत्वपूर्ण कागजात भी नष्ट हो गए, वहीं आग बुझाने के दौरान गृहस्वामी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हीरोडीह थाना क्षेत्र के दुधनिया गांव निवासी कुमार बेसरा (पिता - रिझो बेसरा) के घर में शनिवार शाम करीब छह बजे शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग तेजी से फैलकर पूरे घर और दुकान को अपनी चपेट में ले चुकी थी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर जुटे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.