अलीगढ़, जुलाई 24 -- Aligarh News: अलीगढ़ जिले के गोंडा थाना क्षेत्र के गांव बसौली में खून के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवती का युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन घर वालों को बेटी की मोहब्बत रास नहीं आई। परिजनों ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी और रातों-रात शव को जलाकर अंतिम संस्कार कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब युवती के प्रेमी ने शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात परिजनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती के दो भाई, दो मामा व मां को गिरफ्तार कर लिया है। गोंडा क्षेत्र के गांव बसौली निवासी 20 वर्षीय हिमांशी इंटरमीडिएट करने के बाद शहर के कॉलेज से एलएलबी कर रही थी। पुलिस के अनुसार गोंडा कस्बे के ही दवा व्यापारी उमेश वार्ष्णेय के बेटे हर्षित वार्ष्णेय व हिमांशी के ब...