घर वालों को कमरे में बंदकर नगदी और गहने चुरा ले गए चोर
हाजीपुर, मई 8 -- महुआ । एक संवाददाता कमरे में सोए लोगों को बंधक बनाकर वार्ड सदस्य के घर से नकदी और गहने चोर चुरा ले गए। चोरों ने घटना को अंजाम गुरुवार की रात महुआ थाना के जलालपुर गंगटी गांव के वार्ड संख्या-6 में दिया। शुक्रवार को भुक्तभोगी ने घटना की सूचना थाने को दी। उक्त गांव निवासी वीरेंद्र राम ने बताया कि वह अपने कमरे के दरवाजे में ताला बंद करके पत्नी के साथ संबंधी के यहां शादी समारोह में गए थे। घर में बड़े भाई-भाभी और उनके बच्चे थे। चोरों ने रात में कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और उनके कमरे का ताला तोड़कर सामान चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने पेटी, बक्सा, ट्रंक, सूटकेस आदि तोड़कर 50 हजार रुपए नकदी के अलावा नाक-कान के सोने के कीमती गहने और चांदी की पायल चोरी कर ले गए। पंचायत के मुखिया अमोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.