लखीमपुर खीरी, मई 1 -- UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक दुल्हन अपने घर वालों के मुंह पर 'कालिख' पोत कर चली गई। यहां खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब शादी के मंडप से दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। दुल्हन अपने साथ जेवर भी ले गई है। घटना से दोनों पक्षों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और शादी की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। उधर, इस घटना से दूल्हा और उसके परिजन स्तब्ध रह गए। शादी टूटने के बाद बारात को बैरंग लौटना पड़ा, जिससे पूरे गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। दुल्हन की मां की तहरीर परपुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। लखीमपुर में खीरी थाना क्षेत्र के गांव में बारात धूमधाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.