घर वालों की डांट से बचने के लिए बसंत ने रची खुद की अपहरण की साजिश
गिरडीह, मई 14 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम नारोबाद गांव निवासी जितेंद्र हाजरा के 16 वर्षीय पुत्र बसंत हाजरा ने घर वालों की डांट से बचने के लिए खुद के अपहरण हो जाने की साजिश रची। बताते चलें कि बसंत हाजरा भिखोडीह स्थित पैराडाइज स्कूल के सातवीं कक्षा का छात्र है। उसने जमुआ पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वे बीते तीन चार दिनों से स्कूल नहीं गया था। लिहाजा उसे डर था कि उसके घरवाले उसके साथ मारपीट एवं डांट-फटकार करेगें। यही वजह है कि उसने बीते मंगलवार को दिन भर घर से गायब रहने के बाद अपने भाई सूरज हाजरा को सूचित किया कि वह रानीखावा स्थित परियाणा पुल के पास है। सूचना पाकर भाई उसे घर ले आए। घरवालों को उसने बताया कि दो अंजान लोग बाइक से आए और बोरे में भरकर मोटर साइकिल में लादा और गिरिडीह की ओर ले जाने लगे। उसके द्वारा काफी शोर मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.