अमरोहा, दिसम्बर 8 -- घर वाले शादी में देरी कर रहे थे। युवती की उम्र ढलती जा रही थी। इसी बीच युवती का प्रेम परवान चढ़ गया। तीन दिन पहले मामा के घर जाने का बहाना कर घर से निकली युवती प्रेमी संग फरार हो गई। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। थकहार कर अब अज्ञात के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां पर एक किसान का परिवार रहता है। उनकी 25 वर्षीय बेटी काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर परेशान थी। उसकी उम्र बढ़ती जा रही थी। परिजन उसके लिए वर की तलाश कर रहे थे लेकिन कोई मन का रिश्ता नहीं मिल पा रहा था। शादी में देरी के बीच युवती का किसी से प्रेम-प्रसंग परवान चढ़ गया। बताया जा रहा है कि चार दिसंबर की सुबह युवती ने अपने कपड़े बैग में भर लिए और मामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.