पाकुड़, फरवरी 17 -- महेशपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम धनजोड़ी में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब पिछले एक वर्ष से लापता चल रहे लक्ष्मण को सकुशल उनके घर वापस पहुंचाया गया। लक्ष्मण के घर लौटने की खबर मिलते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें देखते ही परिजन भावुक हो उठे और परिवार के सदस्यों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। परिजनों ने बताया कि उन्होंने लगभग उम्मीद छोड़ दी थी कि उनका बेटा कभी वापस लौट पाएगा। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण पिछले एक साल से राजस्थान के राजगढ़ (चूरू) सादुलपुर क्षेत्र में भटक रहे थे। इस दौरान उन्हें अपने घर और परिवार की बहुत याद आ रही थी। काफी प्रयासों के बाद अंततः उन्हें सकुशल उनके घर धनजोड़ी पहुंचाया गया, जिससे परिवार और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लक्ष्मण की सकुशल वापसी झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना ...