अयोध्या, अप्रैल 7 -- अयोध्या। दुकान से सामान लेने निकला मंदबुद्धि अधेड़ घर वापस नही लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की परन्तु उसका कहीं पता नही चला। पुलिस गुमशुदगी दर्ज करके उसकी तलाश कर रही है। इनायतनगर थानाक्षेत्र के करम डांडा गांव निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके करीब 55 वर्षीय पिता मोहनलाल रविवार शाम करीब सात बजे घर से दुकान पर सामान लेने के लिए निकले थे और लौटकर वापस न आने पर उनकी नाते रिश्तेदारों में काफी खोजबीन किया। परंतु कहीं पता नही चला। वह मानसिक रूप से कमजोर भी है। थाना प्रभारी इनायतनगर रतन कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। लापता की तलाश किया जा रहा है।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.