गोंडा, मई 24 -- छपिया, संवाददाता। क्षेत्र के एक महाविद्यालय में एडमिशन लेने के लिए घर से निकली दो छात्राएं वापस लौट कर घर नहीं पहुंची । एक ही दिन एक साथ दो छात्राओं के गायब होने का मामला अब आम लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है । पुलिस ने दोनों छात्राओं के पिता की तहरीर पर अलग-अलग मुकदमा अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज किया है। दोनों छात्राओं के पिता ने अलग-अलग दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी बेटियां शुक्रवार को दिन में करीब 12 बजे क्षेत्र के एक महाविद्यालय में एडमिशन कराने के लिए निकली थी।देर तक वापस घर लौट कर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। चौकी प्रभारी मसकनवा सुरेश यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर दोनों मामलों में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है । एसओ प्रबोध कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया...