रामगढ़, फरवरी 10 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि आजसू पार्टी को उस समय नई मजबूती मिली जब पार्टी के पुराने और सक्रिय साथी एक बार फिर संगठन से जुड़ गए। निकाय चुनाव के पूर्व प्रत्याशी मंगल मुंडा और रामगढ़ जिला सोशल मीडिया प्रभारी करण कुमार ने आजसू पार्टी की सदस्यता पुनः ग्रहण की। मांडू विधायक तिवारी महतो ने दोनों नेताओं को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक तिवारी महतो ने कहा कि "किसी कारणवश दोनों साथी कुछ समय के लिए पार्टी से भटक गए थे, लेकिन आज उनकी घर वापसी हुई है। सुबह का भुला अगर शाम को घर लौट आए तो उसे भुला नहीं कहते। आजसू पार्टी एक परिवार है और पुराने साथियों की वापसी से संगठन और मजबूत होगा।" वहीं पार्टी में पुनः शामिल हुए करण महतो और मंगल मुंडा ने कहा कि वे अब पहले से भी अधिक जोश और प्रतिबद्धता के साथ पार्टी के लिए काम कर...