घर लौट रहे व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल
हापुड़, अप्रैल 22 -- हापुड़ संवाददाता। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा में दुकान बंद कर घर जा रहे एक व्यक्ति के साथ तीन नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा निवासी सनी ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 20 अप्रैल की शाम को वह अपनी दुकान बंद कर अपने घर जा रहा ता। रास्ते में गांव निवासी कैफ, अजीम, समीर व एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका रास्ता रोकर उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित को उपचार के लिए परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.