घर लौट रहे व्यक्ति को घेरकर पीटा
नोएडा, मई 22 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में घर लौट रहे व्यक्ति को तीन लोगों ने घेरकर रास्ते में पीट दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। थाने में दी शिकायत में सर्फाबाद गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह मूलरूप से मैनपुरी के रहने वाले हैं। वह बीते बुधवार को किसी काम से सेक्टर-37 आए थे। वहां से जैसे की मनोज घर जाने के लिए निकले तो थोड़ी ही दूर पर मोवीन मलिक, मनीष और अंकित ने रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने मनोज के साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- घर लौट रहे व्यक्ति को घेरकर पीटा पीड़ित के सिर में गंभीर चोटें आईं। मोवीन दिल्ली के जैतपुर का रहने वाला है। घटना में शामिल उसके दोनों साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.