लखीमपुरखीरी, मई 17 -- महेवागंज,संवाददाता। ससुराल से घर लौट रहे युवक को रोककर बदमाशों ने नकदी, बाइक व मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली सदर के गांव तिरकौलिया निवासी सतीश कुमार गांव के प्रेमचंद्र की बाइक मांगकर शनिवार शाम फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव बन्नी में अपनी ससुराल गया था। शनिवार रात करीब 10 बजे वह घर लौट रहा था। तभी कोतवाली सदर के चफंदी गांव के आगे मोड़ के पास दो अज्ञात लोग खड़े थे। उनमें से एक अपनी बाइक सही कर रहा था। सतीश को देखकर उन लोगों ने रुकने का इशारा किया। सतीश के रुकते ही एक बदमाश ने बाइक खराब हो जाने की बात कहकर प्लग रिंच मांगी। जैसे ही सतीश प्लग रिंच निकालने लगा आरोप है कि तभी एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर चाकू रख दिया और जेब में रखे कुछ रुपये व मोबाइल छ...