जौनपुर, मई 6 -- मुंगराबादशाहपुर। पंवारा थाना क्षेत्र के ग्राम पवारा में सोमवार की रात करीब साढ़े आठ कुछ लोगों ने मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित सूर्यप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने चचेरे भाई ज्वाला प्रसाद के साथ बाजार से घर लौट रहे थे। घर के पास नहर के निकट पहुंचते ही हिमतपुर (ममरखा) निवासी कुछ लोगों ने दोनों को घेर लिया और लात-घूंसों और डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार किसी तरह बचकर दोनों घर पहुंचे, लेकिन हमलावर पीछा करते हुए घर में घुस आए और फिर से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल फोन तोड़ दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे, तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...