घर लौट रहे बाइकसवार युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
एटा, मई 19 -- घर लौट रहे बाइक सवार युवक को वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। थाना निधौली कलां के गांव हिम्मतनगर निवासी रंजीत (33) पुत्र रामेश्वर किसी काम से जलेसर गए थे। देररात बाइक से गांव लौट रहे थे। थाना जलेसर के गांव रामगढ़ी के पास पहुंचे। वहीं पर वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है。
बाइक फिसलने से दंपति समेत तीन घायल जसरथपुर थाना क्षेत्र के दहेलिया पूठ के पास मंगलवार सुबह बाइक अनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.