घर लौट रहे फैक्टरीकर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
बरेली, अगस्त 29 -- फरीदपुर, संवाददाता। फैक्टरी से काम करके लौट रहे श्रमिक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने श्रमिक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रक्षाबंधन की खुशियां मना रहे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के भाई जसपाल ने बताया कि फतेहगंज पूर्वी के 32 वर्षीय राजू श्रीवास्तव फरीदपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। वह गुरुवार की रात पैदल गांव की ओर आ रहे थे। इसी दौरान हरियाली बाजार के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत पुलिस ने तकनीकी मदद से परिजनों को हादसे की सूचना दी। राजू की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.