नोएडा, मार्च 11 -- रबूपुरा, संवाददाता। हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने छात्र को घेरकर पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में छात्र के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फलेदा बांगर गांव निवासी मुकेश ने पुलिस को शिकायत दी कि उनका बेटा श्याम मंगलवार को आकलपुर गांव स्थित इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहा था। जब वह गांव के पास यमुना एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर पहुंचा तो वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही सनी उर्फ छोटू और उसके तीन अज्ञात साथियों ने उसे रोक लिया। आरोप है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.