हरिद्वार, अप्रैल 7 -- होटल से घर लौट रहे दो भाइयों पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों को घेरकर पत्थरों और भारी वस्तुओं से सिर पर वार किए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में भीमगोड़ा निवासी अंकित ने बताया कि पांच अप्रैल की देर रात करीब एक बजे वह अपने होटल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए कुछ युवकों ने घेर लिया। आरोप है कि बिना किसी उकसावे के हमलावरों ने पत्थरों और अन्य भारी वस्तुओं से हमला बोल दिया। शोर सुनकर छोटा भाई मौके पर पहुंचा तो हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा। दोनों भाइयों को बेरहमी से पीटने के बाद हमलावर फरार हो गए। तहरीर में रितिक, धीरज और प्रेम सहित अन्य अज्ञात युवकों को नामजद किया गया है। आरोप यह भी है कि ...