संवाददाता, मार्च 1 -- बांदा-बहराइच मार्ग पर शनिवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसे में साइकिल सवार दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा बच्चा सुरक्षित बच गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।तीनों बच्चे साइकिल से घर लौट रहे थे जानकारी के मुताबिक मदनपुर गांव निवासी गोपी किशन का आठ वर्षीय पुत्र किशन शनिवार को गांव के ही 11 वर्षीय विमल (पुत्र पिंकू) और 10 वर्षीय अनिल (पुत्र पिंकू) के साथ गांव के पास स्थित बाग से बेर तोड़ने गया था। शाम करीब चार बजे तीनों बच्चे साइकिल से घर लौट रहे थे। साइकिल अनिल चला रहा था, जबकि किशन और विमल पीछे बैठे थे। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने साइकिल को जोरदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.