शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- पुवायां। क्षेत्र के गांव बद्रीपुर हदीरा निवासी शिवम पाण्डेय बुधवार को अपनी पत्नी प्रतिभा पांडे व बच्चों के साथ बाइक से गोला गोकर्णनाथ मंदिर गये थे। बापस लौटते समय नगर में खुटार रोड पर स्थित लखपेड़ाबाग के पास प्रतिभा पेशाब करने जा रही थी इसी दौरान उन्हें बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां बरेली में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रवि करन सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...