घर लौटे सिपाही के स्वागत में निकाला जुलूस
आगरा, मई 28 -- आपने मंत्री बनने पर स्वागत और जुलूस तो देखे होंगे, लेकिन आगरा में फतेहाबाद से फिरोजाबाद तक एक सिपाही का जुलूस निकाला गया। हाल ही में नौकरी पाने वाला सिपाही कार में नेताओं के अंदाज में माला पहनकर खड़ा था। आगे-आगे युवक बाइकों पर चल रहे थे, जबकि पीछे गाड़ियों का काफिला था। जुलूस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी कहां गई और प्रधानमंत्री के पेट्रोल बचाओ आह्वान का क्या हुआ। फिरोजाबाद के मिश्री का पुरा निवासी अजय कुमार निषाद पुलिस विभाग में रेडियो ऑपरेटर हैं। ज्वाइनिंग के बाद उनके घर आगमन पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। फतेहाबाद के अवंतीबाई चौराहे पर भीड़ जुटी। पहले माला पहनाकर सिपाही का स्वागत किया गया, उसके बाद फिरोजाबाद तक भीड़ जुलूस के रूप में रवाना हुई। जुलूस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.