बहराइच, मार्च 2 -- बहराइच, संवाददाता। होली और रमजान के अवसर पर गांव-घर लौटे प्रवासी परिवारों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। जिन परिवारों में अब तक एक भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उन्हें चिन्हित कर 15 दिन के भीतर कम से कम एक सदस्य का कार्ड बनवाने का लक्ष्य तय किया गया है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जिले में 91 प्रतिशत परिवारों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं, शेष 38000 परिवारों की अलग सूची तैयार कर सभी ब्लॉक चिकित्सा अधीक्षकों, बीडीओ और एडीओ पंचायत को उपलब्ध करा दी गई है। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, एएनएम, सीएचओ, पंचायत सहायकों और कोटेदारों को भी सूची सौंपी गई है, ताकि घर-घर संपर्क कर पात्र लाभार्थियों का कार्ड बनाया जा सके। सीएमओ ने बताया कि शेष परिवारों के कई माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.