चक्रधरपुर, अप्रैल 26 -- चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सैकड़ों मजदूर दलाल के चंगुल में फंसकर काम करने के लिए तमिलनाडु गए थे। वहां सूत कंपनी द्वारा मजदूरों को बंधक बना कर प्रताड़ित किया जा रहा था। मजदूरों को ठीक ठंग से मजदूरी भी नहीं दी जा रही थी। किसी तरह मजदूर वहां से भाग कर स्टेशन पहुंचे और एर्नाकुलम टाटा एक्सप्रेस ट्रेन से शनिवार तड़के सुबह चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद सभी मजदूर अपने-अपने घर लौट गये। इधर मजदूर अनिल सामाड ने कहा कि अब भी जिले के दर्जनों मजदूर तमिलनाडु में फंसे हुए हैं। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर रेल मंडल में फर्जी टीटीई सक्रिय जो यात्रियों से कर रहे उगाही यह भी पढ़ें- भूखे प्यासे लौट रहे हैं तमिलनाडु में फंसे जिले के मजदूर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.