बांका, जून 26 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के महुआ धर्मा टोला गांव निवासी 30 वर्षीय लखन यादव की आकस्मिक मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक गांव के जगन्नाथ यादव के पुत्र थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखन यादव गुरुवार को राजघाट-औरावारी नहर मार्ग से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक वह गिर पड़े। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौतघटना का विवरण आसपास मौजूद लोगों ने जब उन्हें उठाने का प्रयास किया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। लखन यादव की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार वह मिलनसार और मेहनती व्यक्ति...