हजारीबाग, दिसम्बर 24 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शहर के कोल्टेक्स चौक झंडा चौक के नीचे स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार मंगलवार रात लगभग एक बजे सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश साव ग्राम कूद थाना कटकमदाग जिला हजारीबाग निवासी के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पिकअप वाहन तेज रफ्तार में सब्जी मंडी की ओर से चौक पार कर रहा था, तभी बंसीलाल चौक काली बाड़ी की दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार रमेश साव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी। दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन चालक फरार हो गया। सदर थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह ...