इटावा औरैया, मई 23 -- इटावा। बच्ची को बहलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले को घटना के महज चार महीना 13 दिन के अंदर ही उम्र कैद की सजा सुनाई गई। घटना बसरेहर थाना क्षेत्र में हुई थी। कोर्ट की गंभीरता व पुलिस और सरकारी वकील की सक्रियता से कम समय में ही बच्ची को न्याय को मिला। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता आशीष तिवारी ने बताया कि बसरेहर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक की सात साल की बच्ची से दरिंदगी की गई थी। पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि उनकी बेटी 10 जनवरी 2026 को घर के बाहर खेल रही थी। यह भी पढ़ें- बच्ची से दुष्कर्म में दोषी को उम्रकैद की सजा तभी पड़़ोसी प्रशांत कुमार उसको पैसों का लालच देकर अपने घर ले गया। घर में कमरा बंद करके उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए अपने घर आई और उसने इसकी जानकारी अपन...