जौनपुर, मार्च 23 -- जंघई (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित मेंदपुर बनकट गांव में सोमवार की सुबह एक ग्रामीण के घर में छत के रास्ते घुस रहे युवक को ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। क्षेत्र के मेदपुर बनकट गांव निवासी शिवधन बिन्द के घर में सोमवार सुबह घुस रहे एक युवक को परिजनों ने देख लिया। शोर मचाने पर वह भागने लगा। ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और पिटाई कर पूछताछ करने लगे। किन्तु वह कुछ भी बोलने से चुप्पी साधे रहा। परिजन डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने युवक को सौंप दिया। पुलिस युवक को थाने लेजाकर पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.