सीतापुर, अप्रैल 12 -- बिसवां देहात(सीतापुर), संवाददाता। सदरपुर के तुरनी गांव में रविवार तड़के बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे पिता और उसके तीन वर्षीय बेटे को गोली मार दी। पिता के हाथ और बच्चे के पैर में गोली लगी है। पिता के चेहरे पर भी चोट आई है। पिता पुत्र का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं बदमाशों ने घर में घुसने से पहले बिजली कनेक्शन भी काट दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वारदात का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। तुरनी गांव निवासी सुनील कुमार अपने तीन वर्षीय बेटे अभय के साथ कमरे में सो रहे थे। तड़के करीब तीन बजे दरवाजे की खाली जगह ईंट के लगे चट्टे और वहां बंधे तिरपाल को हटाकर पिता पुत्र पर फायर झोंक दिया। सुनील के एक गोली हाथ में लगी है। वहीं, बारूद से चेहरे में भी कई जगह चोट आई है। वहीं, अभय के पैर में गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.