रामपुर, अप्रैल 25 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिद्दावाला में शादी की तैयारियों के बीच घर मे घुसकर मारपीट करने और शादी तुड़वाने के आरोप में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घर में कुछ दिनों बाद बेटी की शादी है और तैयारियां चल रही हैं। आरोप है कि 23 अप्रैल को गांव के ही रोहित और उमेश पुत्रगण नौनिहाल सिंह घर के पास आकर गाली-गलौज करने लगे और शादी नहीं होने देने की धमकी दी। विरोध करने पर उन्होंने राकेश देवी, उसकी बेटी दीक्षा, बहू सुनीता और बेटे सुमित के साथ लात-घूंसों व लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देदी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.