देवरिया, मार्च 2 -- कपरवार, हिंस। बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम कपरवार निवासी मालती देवी पत्नी कमल गौड़ पटखौली मार्ग पर मकान बनाकर रहती हैं। जीविका चलाने के लिए उन्होंने घर के सामने गुमटी में पान-गुटखा की दुकान खोल रखी है। रविवार सुबह करीब नौ बजे बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे और गुटखा लेकर खाने लगे। इसी बीच दुकानदार कमल गैस लेने तिराहे पर चला गया। आरोप है कि युवकों ने मालती देवी से चुना मांगा। चुना देने के बाद जब वह घर के अंदर जाने लगीं, तभी एक युवक पीछे से घर में घुस आया और उनके गले से मंगलसूत्र व लाकेट छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस चौकी पहुंचकर सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.