रामपुर, मार्च 7 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव जालफ नगला में खेत के चक रोड को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गांव जालफ नगला निवासी रशीद अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उसके भाई रहीस अहमद का गांव के ही याफिस, जीशान, नवाब दूला और इरफान से खेत के रास्ते को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि कहासुनी के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज की, जिसके बाद पीड़ित पक्ष घर लौट आया। तहरीर के अनुसार कुछ देर बाद आरोपी अवैध तमंचा लेकर उसके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए रहीस अहमद के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी याफिस ने जान से मारने की ...