नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- यूं तो भारत के कुछ इलाकों में बेटियों को अब भी अभिशाप माना जाता है और कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध आज भी सामने आते हैं, लेकिन हाल ही में महाराष्ट्र से आई एक खबर नई उम्मीद दे रही है। यहां के बीड़ जिले में एक परिवार के घर 4 पीढ़ियों और लगभग 200 सालों के लंबे इंतजार के बाद एक नन्हीं बच्ची का जन्म हुआ है। परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। अपनी खुशी को जाहिर करने के लिए परिवार ने नवजात बच्ची और उसकी मां का घर आगमन पर किसी राजकुमारी की तरह भव्य स्वागत किया है। क्या ढोल क्या ताशे, परिवार नाचते गाते रथ पर बैठाकर बच्ची को घर ले कर आया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घरवाले जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: बेटी के जन्म की खुशी में सजाई गाड़ी, मिठाई बांटकर किया स्वागतगार्गी का भव्य स्वागत र...