सुपौल, मार्च 8 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि छातापुर प्रखंड क्षेत्र की लक्ष्मीनिया पंचायत वार्ड चार में बीते शुक्रवार रात अचानक एक घर में आग लग जाने से लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। हालांकि अगलगी का स्पष्ट कारण अबतक पता नहीं चल पाया है। इस बाबत पीड़ित गृहस्वामी उमेश मुखिया ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब एक बजे जब घर के एक सदस्य की नींद खुली तो देखा कि घर में आग लग गई है। शोर मचाकर उन्होंने घर के अन्य सदस्यों को भी जगाया। इससे पहले ही आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया और घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गए। इस दौरान आग बुझाने के क्रम में गृहस्वामी उमेश मुखिया एवं उनकी पत्नी राम कुमारी देवी बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय लोगं की सूचना पर घटना के एक घंटे बाद दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया। तबतक अगलगी में घर में रखे ठेला, कुर्सी, पलंग, टेबल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.