बांदा, अप्रैल 8 -- बांदा। बिसंडा थाना के एक गांव में पिता अपनी 18 वर्षीय बेटी की शादी की तैयारियां कर रहे थे। इस बीच युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर भागने की योजना बना ली। घर से दो लाख के जेवर और एक लाख नकद रुपये समेटे और उसके साथ फरार हो गई। मवेशियों के पानी पिलाने के बाद वह बाड़ा गई तो घर नहीं लौटी। पिता ने बेटी के अपहरण कि रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी की शादी तय हो गई थी। घर में दान-दहेज आदि इकट्ठा करने की तैयारियां चल रही थीं। घर में सभी लोग खुश थे। मंगलवार सुबह नौ बजे बेटी भैंसों को पानी पिलाने की बात कहकर मवेशी बाड़ा गई। जब काफी देर नहीं लौटी तो जानकारी की। लेकिन पूरे दिन उसका कहीं पता नहीं चला। घर में देखा तो एक लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के करीब तीन लाख के जेवर आलमारी से गायब थे। यह जेवर शादी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.