औरंगाबाद, जून 5 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-11 के कांदू राम की गढ़ी में घर का ताला तोड़कर जेवरात एवं नकदी चोरी करने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- चोरी के 10 मोबाइल बरामद, नाबालिग गिरफ्तारआरोपियों की गिरफ्तारी गिरफ्तार आरोपियों में हसपुरा थाना क्षेत्र के शिकंजन बिगहा निवासी दीपक कुमार उर्फ बुढ़वा, हसपुरा वार्ड संख्या-15 निवासी तारकेश्वर लाल खत्री तथा दाउदनगर थाना क्षेत्र के कांदू राम की गढ़ी निवासी एक विधि-विरुद्ध बालक शामिल है।प्रेस वार्ता पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के सोने की चेन भी बरामद की है। दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि कांदू राम की गढ़ी निवासी सुरभी कुमारी ने आवेदन देकर घर में चोरी होने की सूचना दी थी।त...