कन्नौज, फरवरी 26 -- छिबरामऊ। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ऐंचापुर खरौली निवासी पूनम पत्नी रोहित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 22 फरवरी को वह नगला भौंसे मनिकापुर में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। घर में ताला लगा हुआ था। रात में चोरों ने ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, लाखों रूपये की नगदी के अलावा दो बकरी चोरी कर ली। विशुनगढ़ पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.