आगरा, फरवरी 23 -- सिढ़पुरा। थाना क्षेत्र के उतरना गांव में एक विवाहिता का शव घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला है। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष ने विवाहिता की हत्या का शक जताते हुए पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक गत शनिवार की दोपहर उतरना गांव में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया। मृतका की शिनाख्त 25 वर्षीय अरमीना पत्नी नस्लम निवासी उतरना सिढ़पुरा के रूप में हुई। मृतका के पिता शेर मोहम्मद निवासी खेरा जमालपुर थाना उसेत, जिला बदायूं ने बताया कि करीब चार वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.