आगरा, मार्च 17 -- कोतवाली क्षेत्र के फरीदनगर गांव में सोमवार की देर शाम एक युवती का शव अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस के मुताबिक सोमवार की देर शाम फरीदनगर गांव से जानकारी मिली कि एक युवती का शव उसके ही घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मौके पर 21 वर्षीय शीतल फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने फोन पर बाहर रह रहे मृतका के परिजनों से संपर्क किया और घटना से अवगत कराया। इसके बाद परिवार समेत मृतका के पिता गिरीश घर आ गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह परिवार समेत बाहर रहकर काम करते हैं। जबकि उनकी बेटी शीतल घर पर अकेले रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने पंचनामा के बाद मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.