लखनऊ, अप्रैल 25 -- बीकेटी,संवाददाता।बख्शी का तालाब क्षेत्र के एक गांव में बेटी की शादी से एक दिन पहले दबंगों ने हवाई फायरिंग कर सनसनी फैला दी जिससे परिवार दहशत में आ गया। पीड़ित ने शनिवार को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस को दी गई तहरीर में किसान ने कहा है कि उसकी बेटी की शादी 26 अप्रैल को है। घर में नात-रिश्तेदार आए हुए हैं। शुक्रवार की रात घर पर बेटी की हल्दी का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि गांव के कुछ लोग शराब पीकर कार से आए और घर के बाहर हवाई फायरिंग करने लगे। यह भी पढ़ें- शादी से एक दिन पहले घर के बाहर हवाई फायरिंग, हल्दी समारोह में मची अफरातफरी, परिवार दहशत में गोली चलते ही घर पर अफरातफरी मच गई। लोग घर से बाहर निकल आए। भीड़ को आता देखकर आरोपी तमंचा लहरते हुए मौके से भाग निकले। पीड़ित ने घटना की जा...