घर में स्लॉटर हाउस चलाने वाले बाप-बेटे पर बड़ा ऐक्शन, 2.37 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 7 -- मुरादाबाद के भोजपुर थाना पुलिस ने घर के अंदर अवैध रूप से स्लाटर हाउस चलाने वाले जामा मस्जिद मोहल्ला निवासी परिवार की 2.37 करोड़ रुपये की संपत्ति शुक्रवार को कुर्क कर दी। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर तौकीर, उसके बेटे तोहीद और पोते तफशीर के खिलाफ की गई है। आरोप है कि तीनों ने अवैध रूप से घर में भैंसवंशीय पशुओं का कटान करके मांस बेचकर उससे अर्जित धन से यह संपत्ति बनाई थी। पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई के बाद मोहल्ले में मुनादी भी कराई। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि भोजपुर थाने के एसआई जुगेंद्र तेवतिया की टीम ने बीते 4 जनवरी 2026 को जामा मस्जिद मोहल्ले में तौकीर के मकान में छापेमारी कर 420 किलो भैंसवंशीय पशु का मांस, पशु वध के उपकरण और अन्य सामान बरामद किया था।बाप-बेटे घर में चलाते थे अवैध स्लॉटर हाउस पुलिस ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.