मैनपुरी, जनवरी 27 -- थाना क्षेत्र के ग्राम फूलापुर में घर के अंदर सो रहे वृद्ध दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों के सिरों में गोलियां मारी गई। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी पाकर एसपी फोरेंसिक एक्सपर्ट और पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गए। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के बड़े पुत्र ललित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना मंगलवार रात की है। ग्राम फ़ूलापुर निवासी 60 वर्षीय महेश चंद्र शाक्य और 57 वर्षीय पत्नी अनीता देवी अलग अलग चारपाइयों पर सो रहे थे। रात में किसी समय कुछ लोग उनके घर में घुसे और दोनों को गोलियां मार दी। गोली लगने से दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर एसपी ग्रामीण राहुल मिठास, सीओ करहल अजय चौहान, थाना प्रभारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.