बरेली, अगस्त 18 -- मीरगंज/ दुनका, संवाददाता। सोमवार की तेज बारिश में कई घरों की दीवारें धराशायी हो गईं। औरंगाबाद गांव में घर में सो रहे लोगों के ऊपर दीवार गिर गई। इस वजह से चार लोग दब गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। औरंगाबाद गांव निवासी सोहन लाल सोमवार की रात्रि में मजदूरी करने फैक्टरी में गए थे। शाम को खाना खाकर पत्नी प्रेमवती बच्चों के साथ घर में सो गईं। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए भाई सुमित का स्वागत कर सोहन लाल की पुत्रियां सुमन व क्रांति दूसरे घर में सो रही थीं। रात में हुई बारिश में सोहन लाल की पक्की दीवारें खपरैल के साथ गिर गईं।

घायलों का इलाज खपरैल गिरने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। घर में मलबा पड़ा था। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर प्रेमवती, उनकी पुत्रियों मीरा, ...