घर में सो रहे युवक को ट्रेलर ने रौंदा, मौत
सोनभद्र, जून 9 -- सिंगरौली, हिन्दुस्तान संवाद। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के सितुल गांव में अनियंत्रित होकर घर में घुसे टे्रलर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वह घर में चारपाई पर सो रहा था। सिंगरौली के माड़ा थाना क्षेत्र के सितुल गांव निवासी 36 वर्षीय राजेन्द्र शाह पुत्र छोटेलाल शाह सोमवार की रात अपने घर में चारपाई पर सो रहा था। देर रात एक ट्रेलर परसौना की ओर जा रहा था। टे्रलर जैसे ही सितुल गांव के पास पहुंचा, तेज गति के कारण चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इससे टे्रलर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे मकान में घुस गया। यह भी पढ़ें- मशरक में बेकाबू ट्रैक्टर का कहर: सड़क किनारे सो रहे 7 लोगों को रौंदा, सभी जख्मी इससे घर में चारपाई पर सो रहा राजेन्द्र शाह उसकी चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.