आगरा, मई 31 -- न्यू आगरा के नगला पदी में अपने घर में सो रहे युवक के तीन मोबाइल चोरी हो गए। जानकारी पर पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने दो लोगों पर आरोप लगाते हुए नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि घटना 30 मई की है। वह रात में अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान भरत उर्फ कन्हैया, अनुराग उसके घर में दाखिल हुए। चोरी-छिपे आईफोन 16 व अन्य दो फोन को चुरा ले गया। जानकारी पीड़ित के होश उड़ गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- कमरे से दो लैपटॉप और तीन मोबाइल चोरी पीड़ित पुलिस को मोबाइल संबंधी कागजात भी सौंपे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...