घर में सो रहे बच्चे को सांप ने डंसा, मौत
गढ़वा, जुलाई 7 -- गढ़वा। रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव निवासी सोहन भुइयां के 10 वर्षीय पुत्र करण भुइयां की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात करण भुइयां अपने घर में परिजन के साथ जमीन पर सो रहा था। भोर करीब चार बजे करैत सांप ने उसे डंस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: सर्पदंश से गंभीर किशोर को डाक्टरों ने दी नई जिंदगी उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चे की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.