कोडरमा, मई 9 -- झारखंड के कोडरमा जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के सतगावां प्रखंड के टेहरो पंचायत के नंदूडीह गांव में शुक्रवार की आधी रात जोरदार बारिश हुई। इस दौरान वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में मां, बेटे और बुआ शामिल हैं।सोने के दौरान गिरी बिजली मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात परिवार के सदस्य अपने घर में सो रहे थे, तभी अचानक गरज के साथ तेज बारिश शुरू हुई। इसी दौरान जोरदार आवाज के साथ घर पर वज्रपात हुआ। इसकी चपेट में आने से प्रदीप यादव की पत्नी सरस्वती देवी 42 साल , उनका पुत्र अंकित कुमार 12 साल और बुआ मुन्द्रिका देवी 60 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गए। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। आधी रात को ही गांव के लोग भ...