जहानाबाद, जून 19 -- रतनी, निज संवाददाता परसबिगहा क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपए मूल्य के संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोर देर रात घर के कमरे का ताला तोड़कर प्रवेश किया एवं सोने के गहने, कीमती सामान सहित करीब सात लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गए। चोरों ने घर से बक्सा और बैग खेत के बधार में ले गये, और उसका ताला तोड़कर कीमती सामान निकाल कर बक्सा और बैग वहीं फेक दिया। घर में सिर्फ बुजुर्ग दम्पति ही थे। घर के बाकी सदस्य बाहर गये हुए थे।

घटना का विवरण घटना के संबंध में पीड़ित धर्मराज सिंह ने बताया कि वे प्रति दिन की तरह घर के एक कमरे में सो रहे थे। वहीं मेरी पत्नी दूसरे कमरे में सोई हुई थी। सुबह करीब 4 बजे जब शौच के लिए उठा और टॉयलेट से वापस आने के बाद देखा कि अन्य कमरों का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद शक ह...