घर में सो रही युवती से पड़ोसी ने दुष्कर्म का किया प्रयास
लखनऊ, जून 28 -- काकोरी के एक गांव में 18 वर्षीय युवती से पड़ोसी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि 24 जून की रात उसकी 18 वर्षीय बेटी घर में सो रही थी। इस दौरान पड़ोसी विजय कुमार गौतम जबरन उसके घर में घुस आया। आरोप है कि पड़ोसी ने युवती से दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। बेटी ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी ने युवती का मुंह दबा दिया। किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की मां ने बताया कि इस घटना से बेटी की मानसिक हालत बिगड़ गई है। पीड़िता पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.