घर में सो रही युवती के साथ युवक ने की छेड़खानी
पीलीभीत, मार्च 9 -- बीसलपुर। बीसलपुर के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती 6 मार्च को घर पर अकेली थी। तभी रात्रि के 10 बजे गांव का युवक घर में घुस आया और युवती को दबोचकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर युवक मौका पाकर फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अंकित मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.