आगरा, मार्च 14 -- थाना सिकन्दरपुर वैश्य के एक गांव में घर में सो रही महिला को नामजद आरोपी ने बदनियती से पकड़ लिया, उसके साथ छेड़छाड़ की। चीखपुकार की आवाज सुनकर जुटे लोगों को देखकर आरोपी धमकी देकर भाग गया। मामले में पीड़िता के पति ने थाना में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक ग्रामीण ने बताया है कि घटना गत दस मार्च की रात करीब 12 बजे की है। वह घर के बाहर लेटा था। जबकि उसकी पत्नी घर में अकेली लेटी हुई थी। तभी गांव का ही रहने वाला पड़ोसी सोमेंद्र कुमार पुत्र शेषपाल उसके घर में घुस आया और चारपाई पर सो रही उसकी पत्नी को बदनियती से पकड़ लिया। तभी उसकी पत्नी की चीख निकल गई। पत्नी की चीखपुकार की आवाज सुनकर वह दौड़कर पहुंचा। उसने चीखपुकार कर आसपास के लोगों को भी बुला लिया, लेकिन तब तक आरोपी धमकी देकर भाग गया। उसने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.